HindiNationalNewsPolitics

तृणमूल सरकार अपनी कुर्सी बचाने की राजनीति में शामिल : राजनाथ

अलीपुरद्वार 14 अप्रैल : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार वर्तमान स्थिति में जनता के हित के लिए नहीं बल्कि अपनी कुर्सी बचाने के वास्ते राजनीति कर रही हैं।
भारत एवं भूटान के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र जयगांव में आज श्री सिंह ने अलीपुरद्वार के भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिग्गा की चुनाव प्रचार के क्रम में सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश में राजनीति करती है तो देश के लिए राजनीति करती है। पश्चिम बंगाल सरकार ने वर्तमान स्थिति में जनता के हित के लिए नहीं बल्कि उनकी कुर्सी बचाने के लिए राजनीति कर रही है।
श्री सिंह ने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य उपचार के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है जो है कि आयुष्मान भारत योजना है लेकिन पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने इस योजना को लागू करने से लोगों से वंचित कर रखा है। केंद्र सरकार ने दी गई यह योजना के तहत लोगों को पांच लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना प्राप्त होता है, मगर पश्चिम बंगाल में सरकार जनता के समक्ष लागू करने से इनकार करके जनता को हक से वंचित कर दिया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ने जनता के अधिकारों को छिनने का काम कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री जनता के हित में काम करते रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जो प्रधानमंत्री ने पक्का घर बनाने की योजना लागू की है जिसको यह पश्चिम बंगाल की जनता के समक्ष नहीं पहुंचने दे रही है। पश्चिम बंगाल में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो यहां की जनता के लिए अवश्य ही पक्का घर योजना को लागू किया जाएगा।
श्री सिंह ने इस चुनावी जनसभा में उन्होंने ममता दीदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनती है तो यह तय है कि 2026 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा है कि इस क्षेत्र के उम्मीदवार अगर जीतकर संसद में आते हैं तो उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के मुद्दे को लेकर संसद में आवाज उठाने में सक्षम होंगे।
श्री सिंह ने कहा कि भारत के समक्ष दुनिया के विभिन्न शक्तिशाली देश डरते हैं,मगर इससे पूर्व की सरकारों से कोई नहीं डरता था। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से ही विभिन्न देशों का प्रतिनिधि व शक्तिशाली देश भी आज कांपने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व के समक्ष भारत का एक अलग सी पहचान है,पिछले कांग्रेसियों के समय में भारत में विभिन्न देशों से सामग्री निर्यात करना पड़ता था मगर आज भारत विदेशों में अपने देश में स्वदेशी पर बनाई गई सामग्री निर्यात करने में सक्षम है। उन्होंने कहा,“इस अंतरराष्ट्रीय भूटान बॉर्डर से मैं यह कहना चाहता हूं चीन हो या पाकिस्तान, भारत किसी से डरता नहीं है बल्कि आंखों में आंख मिलाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है।”
रक्षा मंत्री ने जनता के समक्ष अंत में यह कहा है कि पश्चिम बंगाल में आने वाले दिन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार निश्चित है। उन्होंने इसके लिए भाजपा की बहुमत की सरकार को 400 पार की सरकार बनाने की भी अपील की।
इस चुनावी जनसभा में लगभग हजारों के तादाद में मोहम्मद सफीकुल इस्लाम के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *