HindiNationalNews

देव संस्कृति को स्थापित करता है भगोरिया पर्व : यादव

झाबुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आदिवासियों के लोक उत्सव भगोरिया पर सभी को बधाई देते हुए आज कहा कि ये उत्सव देव संस्कृति को स्थापित करता है।

डॉ यादव ने सभी को होली और भगोरिया की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परंपरागत त्यौहार है। इसमें उन्मुक्तता और लोक जीवन के साथ अतीत की गौरवशाली परंपरा भी है। इसमें अच्छे भाव के साथ गीत संगीत होता है। कई बार ऐसा लगता है कि देवकाल आ जाता है। यह पर्व देव संस्कृति को स्थापित करता है। इसका आनंद ही कुछ और है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर एक नया विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया। जो इसी सत्र में प्रारंभ भी हो गया है। यह पांच जिलों को कवर करेगा। इसके अलावा धार, झाबुआ पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से वनसंपदा का भी क्षेत्र है, इसलिए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की भी घोषणा की गई है। अगले सत्र से कॉलेज बनना प्रारंभ हो जाएगा।

पूरे अंचल में विकास की संभावनाओं को लेकर लगभग 1 लाख करोड रुपए के अलग-अलग प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में उद्योग निवेश की भी बड़ी संभावना है, उसके लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो घोषणा की है, उसके आधार पर पेसा एक्ट लगाते हुए विकास के कार्य हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *