सामाजिक न्याय चाहते हैं तो इंडिया ब्लॉक को वोट दें: स्टालिन
चेन्नई (तमिलनाडु)। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लोगों से देश में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए इंडिया ब्लॉक को मतदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने शनिवार को धर्मपुरी में डीएमके उम्मीदवार ए मणि और कृष्णागिरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गोपीनाथ के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में आगामी चुनाव सबसे महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को पैकिंग करने का समय आ गया है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को जाति, धर्म व भाषा के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।