HindiJharkhand NewsNewsPolitics

विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनायें: अर्जुन मुंडा

खूंटी, 5 मई । भाजपा देश में सरकार बनाने और विकसित भारत बनाने के लिए चुनाव लड़ रही है, जबकि अनय दल सिर्फ सांसद बनने के लिए चुनाव मैदान में हैं। ये बातें केंद्रीय मंत्री और खूंटी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कही। मुंडा रविवार शाम तोरपा के विधायक और खूंटी लोकसभा प्रभारी कोचे मुंडा के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तो अक्सर बैठकों में भाग लेते रहते हैं, पर आज ऐसे लोगों की बैठक बुलाई गई, जिनके दिलों में भाजपा बसती है और उनके ही वोटों के बल पर सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कें नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़र अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

अर्जुन मुंडा नें कहा कि अधिकतर बीमारियां दूषित पानी के कारण होती है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगोें के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नें चुनौतियों को संभावना में बदला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में भाजपा की विश्वसनीयता बढ़ी है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि विपक्ष लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है कि भाजपा की सरकार बनी, तो संविधान कों बदल देगी, आरक्षण को खत्म कर देगी।

उन्होंने कहा कि जिस संविधान कों अंगीबार कर चुके हैं और आत्मसात कर चुके हैं,उसे भला कैसे बदला जा सकता है। अर्जुन मुंडा ने प्रबुद्ध जनों से कहा कि आप समाज कों सही दिशा दे सकते हैं। इसलिएए ग्रामीणों को ऐसी अफवाहों से बचाएं और विकसित भारत, विकसित परिवार के लिए 13 मई को भाजपा कें पक्ष में मतदान करनें के लिए लोगों को प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *