HindiJharkhand NewsNewsPolitics

राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, मतदान 20 मई को

रांची, 18 मई । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इनमें कोडरमा, चतरा और हजारीबाग हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इन सीटों पर शनिवार को प्रचार थम गया।

इन तीन सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो महिलाओं के साथ 23 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चतरा लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के केएन त्रिपाठी और भाजपा से कालीचरण सिंह आमने-सामने हैं। हजारीबाग सीट से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल आमने-सामने हैं।

कोडरमा से 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और सीपीआई एमएल के विनोद सिंह आमने-सामने हैं। इन तीनों सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में 64-66 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *