सेहरा बंधने से पहले एक साथ उठी दो भाइयोंं की अर्थी
दुमका,06 मार्च । जामा थाना क्षेत्र के ताराजोरा गांव के दो चचेरा भाई की मौत से पूरा गांव मातम में डूब गया है। सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर रात दोनों की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार नवल किशोर खिरहर का पुत्र उदयकांत खिरहर (30) एवं अजयकान्त खिरहर का पुत्र पिंटु कुमार (25) दोनों चचेरा भाई की मौत जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंगूठीया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हो गई है। दोनों युवक की शादी इसी माह 11 एवं 12 मई को थी।
दोनों कार्ड वितरण करने नई बाइक से अपने रिश्तेदार के घर फतेहपुर गये थे। वहां से लौटने के क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गये। इस दुर्घटना में पिंटु कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गया। जबकि उदयकांत खिरहर की मौत धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी। मृतक उदयकांत खिरहर की शादी 11 मार्च को जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना के तीनघरा गांव में तय हुआ था। वहीं पिंटु कुमार की शादी 12 मार्च को जामा थाना के हल्दीपट्टी गांव में तय हुआ था।
दोनों भाई अपने पिता के एकलौता पुत्र थे। मृतक उदयकांत का पोस्टमार्टम धनबाद में जबकि पिंटू का पोस्टमार्टम जामताड़ा में हुआ। युवक का शव गांव पहुंचते ही चीख पुकार मच गयी। दोनों के घर के लोग दहाड़ मारकर रोने और चिल्लाने लगे। मृतकों के गांव ताराजोरा में बुधवार को किसी के घर में चुल्हा तक नहीं जला।