HindiJharkhand NewsNewsPolitics

जनता अब बदलाव चाहती है : चंपाई सोरेन

धनबाद, 1 मई । धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बुधवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया। अनुपमा सिंह पर्चा दाखिल करने के लिए झरिया के विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बेरमो विधायक अनूप सिंह के साथ समाहरणालय पहुंच धनबाद उपायुक्त को अपना नॉमिनेशन फाइल सुपुर्द किया। इसके बाद वह महागठबंधन के सभा मे पहुंची। जहां झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा यदि लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो इंडि गठबंधन को जितना ही पड़ेगा।

धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह ने अपना पर्चा दाखिल करने के बाद झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रिसीव करने धनबाद के बरवाअड्डा स्थित हवाईअड्डा पहुंची और वहां से सडक मार्ग से गोल्फ ग्राउंड में आयोजित इंडि गठबंधन की सभा में पहुंची। मंच पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ मंत्री आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता एवं झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो महागठबंधन को जितना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किए, आज देश मे बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, जनता अब बदलाव चाहती। लोग एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठे वादों से ऊब चुकी है। इस एनडीए गठबंधन को लोगों से वोट मांगने का अब कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यह सरकार अपने विरोधियों को झूठे आरोप में जेल में डालने का काम कर रही है। इसलिए अब इस ताना शाह सरकार को उखाड़ फेंकने के समय आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *