सिलीगुड़ी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार
सिलीगुड़ी। एनजेपी थाने की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम धरणिकांत राय है। पुलिस ने बुधवार देर रात डीएस कॉलोनी इलाके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर है। रोजाना दोनों सुबह काम पर निकल जाते थे। घर में नाबालिग अपनी दादी के साथ रहती थी। आरोप है कि पड़ोसी धरणिकांत राय जिसका फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता था। जिसके बाद बुधवार को नाबालिग ने पूरी घटना माता-पिता को बता दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपित धरणिकांत राय के खिलाफ एनजेपी थाने में लिखत शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने देर रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा