HindiJharkhand NewsNewsPolitics

भाजपा के अजेय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस रच रही बड़ी साजिश : अमर बाउरी

धनबाद, 1 अप्रैल । धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के अजेय रथ को रोकने के लिए कांग्रेस बड़ी साजिश रच रही है और इसका चेहरा कई लोग बन रहे है। यह कहना है झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी का। 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर क्लीन स्वीप करने में लगे झारखंड के नेता प्रतिपक्ष सोमवार को धनबाद पहुंचे थे।

पिछले डेढ़ दसक से धनबाद लोकसभा सीट पर अजेय रहे भाजपा ने इस बार यहां बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन जैसे ही उनके नाम की घोषणा होती है, उनके खिलाफ राजनैतिक बयानबाजी शुरू हो जाती है। इसी बीच जमशेदपुर विधायक सरयू राय की यहाँ इंट्री होती है और वह ढुल्लू महतो के खिलाफ मोर्चा खोल देते है। इसी बीच फरार चल रहा गैंग्स ऑफ वासेपुर का गैंगस्टर प्रिंस खान का एक ऑडियो क्लिप वायरल होता है। जिसमे विधायक सरयू राय और उनके करीबी कृष्णा अग्रवाल के खिलाफ धमकी भरा मैसेज होता है। इसका आरोप भी भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर लगा विरोधियों द्वारा थाने में एक मामला दर्ज करा दिया जाता है।

वहीं इन सभी आरोपों को दरकिनार कर क्षेत्र में निकले बाघमारा विधायक सह धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के कार्यों की आज पूरे देश मे सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को लेकर इस बार जनता में जबरदस्त उत्साह है। इस बार देश की जनता 400 पर के नारे को सही साबित कर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के लोग मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे है, लेकिन इसका जवाब जनता देगी।

वहीं आज कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जीत का मंत्र देने धनबाद पहुंचे झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि धनबाद लोकसभा प्रत्यासी ढुल्लू महतो के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। यह साजिश कांग्रेस और उनके सत्ता का लाभ उठाने वाले लोग रच रहे है और इसका चेहरा कई लोग बन रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा झारखंड के सभी लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *