HindiNationalNewsPoliticsSpecial Stories

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll : एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान, बीजेपी अपने दम पर जीत सकती है 335 सीटें, जानें अन्य दलों का हाल

लोकसभा चुनावों का वक्त तेजी से करीब आ रहा है और जनता के मन में भी तमाम तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं। मसलन, क्या बीजेपी इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए गए 370 सीटों के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगी? क्या NDA 400 सीटों पर अपना परचम लहरा पाएगी? या क्या कांग्रेस अपने अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर कोई चमत्कार दिखा पाएगी? इंडिया टीवी-CNX के ओपिनयन पोल में इन्हीं सब सवालों के जवाब टटोलने की कोशिश की गई है।

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनयन पोल से जुड़े हर जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

  • एनडीए को प्रचंड बहुमत का अनुमान, बीजेपी अपने दम पर जीत सकती है 335 सीटें

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक 2024 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर केंद्र की सत्ता में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक एनडीए को कुल 378 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी अपने दम पर 335 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। I.N.D.I.A. अलायंस को केवल 98 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य पार्टियों को 67 सीटें मिल सकती हैं।

  • महाराष्ट्र में कौन मारेगा बाजी?

महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटों के ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी कुल 25 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं शिवसेना (UBT) 8 सीटें जीत सकती है। जबकि शिवसेना (शिंदे) को 6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं NCP (अजित) को 4 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि एनसीपी शरद पवार गुट को 2 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।

  • बिहार में एनडीए को मिल सकती है बंपर जीत

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 और जनता दल यूनाइटेड 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं एलजेपी के दोनों धड़ों को 4 सीटें मिल सकती हैं। जबकि राष्ट्रीय जनता दल को 4 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस का भी खाता खुल सकता है। कांग्रेस को किशनगंज से एक सीट मिलने का अनुमान है।

  • पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर का अनुमान

ओपिनयन पोल के नतीजों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। यहां लोकसभा की 42 सीटों में से टीएमसी-21 और बीजेपी 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट मिलने का अनुमान है।

  • केंद्र शासित प्रदेशों में भी छाएगा भगवा?

केंद्र शासित प्रदेशों में भी बीजेपी को भारी जीत मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेशों की पांच सीटों में से 4 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है जबकि कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिल सकती है।

  • गोवा में बीजेपी का क्लीन स्वीप

ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक गोवा की सभी दो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिल सकती है। कांग्रेस और आप का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।

  • नॉर्थ ईस्ट में एनडीए को मिल सकती है बड़ी सफलता

ओपिनियन पोल के नतीजों के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट की 11 सीटों में से एनडीए को 9 सीटों पर सफलता मिल सकती है जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट पर बढ़त मिल सकती है। एनडीए की अगुवाई कर रहे बीजेपी को5 सीटों पर सफलता मिल सकती है।

  • असम में बीजेपी को 10 सीटें मिलने का अनुमान, जानें कांग्रेस का हाल

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक असम की 14 सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है जबकि कांग्रेस को महज एक सीटों पर सफलता मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य पार्टियों को 3 सीटें मिल सकती हैं।

  • हिमाचल में बीजेपी का क्लीन स्वीप

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की सभी 4 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी जबकि कांग्रेस के हाथ में एक भी सीट नहीं आने का अनुमान है।

  • उत्तराखंड में बीजेपी का क्लीन स्वीप

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी जबकि कांग्रेस के हाथ में एक भी सीट नहीं आने का अनुमान है।

  • तमिलनाडु में DMK का परचम, जानें AIADMK, BJP और कांग्रेस का हाल

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक तमिलनाडु की 39 सीटों में से डीएमके 20 सीटें जीत सकती हैं जबकि एआईएडीएमके 4 और बीजेपी 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस 6 और अन्य को 5 सीटों पर सफलता मिल सकती है।

  • केरल में UDF को मिल सकती हैं 11 सीटें

केरल की 20 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, केरल की 20 में से 11 सीटें UDF जीत सकती हैं जबकि LDF को 6 सीटों पर सफलता मिल सकती है।

  • आंध्र प्रदेश में YSRCP को मिल सकती हैं 15 सीटें

आंध्र प्रदेश की 25 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से YSRCP 15 सीटें जीत सकती हैं जबकि TDP 10 सीटें जीत सकती हैं।

  • तेलंगाना में कांग्रेस को मिल सकती हैं 9 सीटें

तेलंगाना की 17 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, तेलंगाना की 17 में से 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर बीजेपी और 7 सीटों पर बीआरएस की जीत हो सकती है। वहीं AIMIM के खाते में एक सीट जा सकती है।

  • ओडिशा में BJD जीत सकती है सबसे ज्यादा सीटें, जानें BJP का हाल

ओडिशा की 21 सीटों का भी ओपिनियन पोल सामने आ चुका है। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, ओडिशा की 21 में से 11 सीटों पर बीजेडी और 10 सीटों पर BJP की जीत हो सकती है।

  • झारखंड की 14 में से 13 सीटें जीतेगा NDA, एक सीट JMM के खाते में

अब आते हैं झारखंड पर। इंडिया टीवी-CNX ओपिनियन पोल के मुताबिक, झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से BJP 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि JMM के खाते में राजमहल की सीट जा सकती है। वहीं, BJP की साथी AJSU गिरिडिह से जीत सकती है।

  • छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा बीजेपी का दम, कांग्रेस जीतेगी एक सीट

छत्तीसगढ़ की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी सूबे में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट, जांजगीर चांपा पर जीत नसीब हो सकती है।

  • कर्नाटक में बीजेपी को घाटा! जानें कितनी सीटें जीतेगी पार्टी

इंडिया टीवी-CNX ओपिनियन पोल में अब बारी है कर्नाटक की। ओपिनियन पोल के मुताबिक, कर्नाटक में बीजेपी 22 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 और JDS के खाते में 2 सीटें आएंगी। यानी कि कर्नाटक में एनडीए 28 में से कुल 24 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। बीजेपी के सूबे में कुल 3 सीटों का घाटा हो रहा है क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 25 सीटें जीती थीं।

  • कश्मीर घाटी में क्लीन स्वीप करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस

अब आते हैं जम्मू-कश्मीर की तरफ। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, घाटी की तीनों सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस जीत रही है, जबकि जम्मू रीजन की दोनों सीटें बीजेपी के खाते में आ सकती हैं। वहीं, लद्दाख की एक सीट एक बार फिर बीजेपी जीत सकती है। यहां पर कांग्रेस, PDP या गुलाम नबी आजाद की पार्टी को एक भी सीट जीतने की संभावना नजर नहीं आ रही।

  • 5 सूबों की 84 में से 74 सीटें जीतेगा एनडीए

मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की 84 में से 74 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत होती नजर आ रही है। वहीं, INDI अलायंस के खाते में सिर्फ 9 सीटें दिख रही हैं, जबकि अकाली दल एक सीट जीत सकता है।

  • हरियाणा की 10 में से कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी?

INDIA TV-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज कर सकती है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

  • पंजाब में सबसे आगे रहेगी AAP, जानें दूसरे नंबर पर कौन

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आ रही है। सूबे की 13 सीटों से में से AAP 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। वहीं, बीजेपी 3 और अकाली दल 1 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

  • दिल्ली में कितना असरदार होगा AAP-कांग्रेस का गठबंधन? जानें यहां

India TV-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत तय नजर आ रही है। इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

  • जोधपुर में भी नहीं चलेगा अशोक गहलोत का ‘जादू’

ओपिनियन पोल के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला एक बार फिर कोटा-बूंदी से चुनाव जीत सकते हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी बीकानेर से आसानी से जीतते हुए दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी अशोक गहलोत के गृह जनपद जोधपुर से चुनाव जीत सकते हैं। अलवर सीट से भूपेंद्र यादव भी जीतकर लोकसभा में पहुंच सकते हैं।

  • राजस्थान में कांग्रेस के लिए एक भी सीट जीतना मुश्किल

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी राजस्थान में भी क्लीन स्वीप करने जा रही है। यानी कि कांग्रेस को सूबे में विधानसभा चुनावों के बाद अब लोकसभा चुनावों में भी बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूबे की सभी 25 सीटों पर बीजेपी का परचम लहरा सकता है।

  • गुना से होगी ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत

केंद्रीय मंत्री और सिंधिया राजघराने के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना की सीट जीत सकते हैं। 2019 के चुनाव में ज्योतिरादित्य ने इस सीट को बीजेपी के केपी सिंह यादव के हाथों गंवा दिया था। 2024 के चुनावों में ज्योतिरादित्य आसानी से यह सीट जीत सकते हैं।

  • विदिशा से तय है शिवराज सिंह चौहान की जीत

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है। इन लोकसभा चुनावों के जरिए शिवराज केंद्र की राजनीति में वापसी कर रहे हैं। वह पहले भी विदिशा से सांसद रह चुके हैं और इस बार भी यहां से उनकी जीत तय है।

  • 2024 में छिंदवाड़ा भी हार जाएगी कांग्रेस?

इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल की शुरुआत करते हैं मध्य प्रदेश से। ओपिनियन पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें इस बार बीजेपी के खाते में आती दिख रही हैं। कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ ओपिनियन में हारते हुए नजर आ रहे हैं।

साभार : इंडिया टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *