NewsHindiNationalPolitics

लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्य आपतकाल की घटनाओं की जानकरी देने घर- घर जायेंगे

नयी दिल्ली, 16 मई : लोकतंत्र सेनानी संघ (आपतकाल बंदियों का अखिल भारतीय संगठन) के सदस्यों ने कहा है कि वर्ष 1975 में आपतकाल की घटनाओं की जानकरी देने वे दिल्ली की जनता के घर- घर जायेंगे और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान राष्ट्र हित में देने तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विजयी बनाने का आग्रह करेंगे।

संघ द्वारा गुरुवार को यहां आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस बैठक का आयोजन भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य एवं सरंक्षक डाॅ. सत्यनारायण जटिया के निवास स्थान पर किया गया।

इस बैठक में लोकतंत्र सेनानी संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कैलाश सोनी, संघ के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पुनायनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अध्यक्ष राजीव बब्बर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजन ढींगरा ,महामंत्री राज कुमार सपडा तथा बड़ी सख्या में आपतकाल बन्दी और दिवंगत हो चुके आपतकाल बन्दी के परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *