HindiJharkhand NewsNews

पलामू सेंट्रल जेल के कैदी की रिम्स में मौत

रांची। पलामू जेल के कैदी अजय चौधरी की रिम्स में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। अजय चौधरी पर बीते 26 मार्च को अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने अरोप था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

26 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड में मनोज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मनोज चौधरी अपने गोतिया परिवार के साथ होली के दिन बैठकर शराब पी रहा था। इसी क्रम में अपने चचेरे भाई अजय चौधरी के साथ उसकी बहस हो गयी थी। आरोप है कि बहस के दौरान अजय चौधरी ने मनोज चौधरी को गोली मार दी थी। आनन-फानन में मनोज चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *