HindiNationalNewsPolitics

राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं : जेपी नड्डा

Insight Online News

नई दिल्ली। विदेश में राहुल गांधी के बयान पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने राहुल गाँधी पर हमला बोला उन्होंने कहा एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?

नड्डा ने कहा दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं। किसी दूसरे देश द्वारा भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की मांग करना भारत की संप्रभुता पर हमला है। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं कि यूरोप-अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है? आपको इसके लिए माफी मांगनी होगी।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि अगर वायनाड के सांसद माफी नहीं मांगते हैं तो वह लंदन में देश के लोकतंत्र पर अपनी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा : राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर भारत का अपमान किया है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजपा उनकी माफी के लिए एक अभियान चलाएगी।

प्रसाद ने कहा कि विदेशी धरती पर भारत के लोगों और लोकतंत्र का अपमान करना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उन्होंने प्रश्न किया, कब तक वह देश को गुमराह करेंगे?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, भाजपा उनके खिलाफ अभियान चलाएगी, जिसमें कांग्रेस नेता बेनकाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *