HindiJharkhand NewsNewsPolitics

खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा के नामांकन में आएंगे राजनाथ सिंह

रांची, 22 अप्रैल । राज्य में पहले चरण का चुनाव 13 मई को है। यहां कुल चार चरणों में चुनाव होने हैं। इसके लिए सोमवार से भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सिंहभूम से वर्तमान सांसद गीता कोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहे।

खूंटी सीट से अर्जुन मुंडा मंगलवार को नामांकन करेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी रहेंगे। पलामू और लोहरदगा से क्रमशः वीडी राम और समीर उरांव 24 अप्रैल को नामांकन करेंगे। वीडी राम के साथ केंद्रीय मंत्री वीके सिंह जबकि समीर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल भी रहेंगे। पटेल रांची आकर यहां से लोहरदगा जाएंगे।

झारखंड में 13 मई से एक जून तक चार फेज में चुनाव होने हैं। पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा,और पलामू सीट के लिए चुनाव होने हैं। इसमें पलामू सीट एससी के लिए जबकि बाकी तीन सीट एसटी के लिए आरक्षित है। दूसरे चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीट के लिए वोटिंग होगी। तीसरे में गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होगा। चौथे चरण में राजमहल (एसटी), दुमका (एसटी) और गोड्डा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *