बूथ जीतो-चुनाव जीतो के मूल मंत्र से जीतेंगे राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें : कर्मवीर सिंह
रांची, 7 अप्रैल । भाजपा बूथ कार्य विभाग की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के निमित्त सभी 14 लोकसभा के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे जिसमें बूथ स्तर पर चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं इस आम चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भूमिका पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आम चुनाव 2024 में एक बार फिर से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बूथ जीतो-चुनाव जीतो के मूल मंत्र पर काम करती है और हमारे कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर सक्रियता ही हमारी ताकत है। साथ ही उन्होंने सभी से क्षेत्र में जाकर पन्ना प्रमुखों से अपनी भूमिका के निर्वहन में लग जाने की बात कही।
प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहु ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की कार्यों को एक बार फिर से धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं कि सक्रियता ही हमारी विशेषता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर बूथ स्तर पर कार्यों को धरातल पर उतारने की बात कही।