HindiJharkhand NewsNews

झारखंड के 19 जिलों कोरोना के 171 नए मरीज मिले

रांची, 27 जुलाई । झारखंड में कोरोना के 1228 एक्टिव मामले में सबसे अधिक रांची में 382 केस एक्टिव है। बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के 19 जिले से कोरोना के 171 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से 17, चतरा से तीन, देवघर से 14, धनबाद से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 33 , गढ़वा से एक, गिरिडीह से एक, गोड्डा से दो, गुमला से तीन, हजारीबाग से नौ, खूंटी से दो,कोडरमा से एक , लातेहार से चार, लोहरदगा से दो, रामगढ़ से चार, रांची से 53 , सरायकेला से 15, सिमडेगा से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 39 हजार,349 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 23 लाख, 41 हजार 821 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 1228 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 32 हजार, 794 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 327 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *