HindiJharkhand NewsNews

धामन सांप ने सोए अवस्था में पिया महिला का दूध, बिगड़ी तबियत

पलामू, 23 अगस्त । धामन सांप द्वारा सोए अवस्था में एक महिला का उसकी छाती का दूध पी जाने का मामला सामने आया है। महिला को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है। डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

महिला की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के निमियां मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार मेहता की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई, जबकि महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी क्रम में धामन सांप उसके पास आया एवं दूध पी लिया। दूध पीने जैसा महसूस होने पर महिला की नींद खुली। उसने देखा कि धामन सांप उसका दूध पी रहा है। शोर मचाने पर सांप वहां से भाग गया।

इसी क्रम में महिला बीमार पड़ गयी। सांप का विष महिला के शरीर में फैल गया। परिजनों के द्वारा उसे झाड़फुक के लिए ले जाया गया। झाड़फुक के बाद भी महिला की तबियत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर आरके रंजन की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है।

डा. आरके रंजन ने बताया कि एक महिला बीमार अवस्था में आयी है। उसका इलाज किया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर है। उनसे पूछा गया कि क्या धामन सांप महिला का दूध पीता है तो उन्होंने कहा कि यह संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *