रांची की एंजेल मरीना तिर्की को फिलीपींस में ‘ऑनरेरी क्वीन 2024’ का मिला सम्मान
रांची। झारखंड की राजधानी रांची की एजेंल मरीना तिर्की को फिलीपींस में बड़ा सम्मान मिला है। मूल रूप से नामकुम की रहने वाली एंजेल मरीना तिर्की ‘क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2024’ के इंटरनेशनल जूरी पैनल में शामिल हुईं। इसी दौरान उन्हें ‘ऑनरेरी क्वीन 2024’ का सम्मान दिया गया। एंजेल ने कहा कि झारखंड की महिलाओं को घर की चहारदीवारी से बाहर लाना और उनका सशक्तिकरण करना उनका उद्देश्य है।
मार्च के अंतिम सप्ताह में इंडोनेशिया की राजधानी फिलीपींस में ‘क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2024’ का आयोजन किया गया है। इसमें एंजेल को इंटरनेशनल जूरी पैनल में शामिल किया गया था। रांची के नामकुम की रहने वाली एंजेल पिछले साल यानी वर्ष 2023 में ‘क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2023’ की टाइटल विनर रही थी।