HindiJharkhand NewsNews

झारखंड में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

रांची। मौसम केंद्र रांची ने अगले तीन दिनों यानी 04, 05 और 06 अप्रैल तक झारखंड के कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। लू की स्थिति को देखते हुए मौसम केंद्र ने बुधवार को विशेष बुलेटिन भी जारी किया है। वही राज्य के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री रहने की संभावना है।

इस विशेष बुलेटिन के अनुसार, 04 अप्रैल 2024 को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम से लेकर पश्चिमी सिंहभूम तक में हीट वेव की प्रबल संभावना है। इसे लेकर इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

05 अप्रैल 2024 को सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले के कई इलाकों में लू चलने की प्रबल संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

06 अप्रैल 2024 को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा और आसपास के जिलों में लू चलने की प्रबल संभावना है।

मौसम केंद्र रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 7 अप्रैल 2024 को राज्य के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, जिसके कारण राज्यवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान राज्य में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *