Jharkhand : भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की जीत लोकतंत्र की जीत: बाबूलाल मरांडी
-कार्यकर्ता ढोल बाजों के बीच पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटीं, सड़कों पर थिरके
-लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल भी लगाए
रांची, 21 जुलाई । भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा कि आज भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश के राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का भारी बहुमत के साथ निर्वाचित होना लोकतंत्र की जीत है।उन्होंने कहा कि एक आदिवासी समुदाय की महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिये चुना जाने से देश का आदिवासी समुदाय गौरवान्वित हुआ है। आज भारत के इतिहास का यह स्वर्णिम दिन है। मरांडी ने द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई दी।
उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया।मरांडी ने उनसभी का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया।
भाजपा-एनडीए की नीति और नियत में अंत्योदय: धर्मपाल सिंह
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा एनडीए के नीति और नियत में अंत्योदय है। सिंह ने कहा कि आजादी के अमृतकाल द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति चुना जाना लोकतंत्र का अमृत है जो भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अमरत्व प्रदान करेगा।
रांची के विधायक मंत्री सीपी सिंह ने कहा आज फिर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय साकार हुआ है। आज भारत ही नही विश्व के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है जो दुनिया को नई दिशा देगा। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा, कार्यालय सह मंत्री सूरज चौरसिया, आरती सिंह, उपमेयर संजीव विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रेम मित्तल, रमेश पुष्कर, योगेंद्र प्रतापसिंह, अशोक बड़ाईक, रंजीत चंद्रवंशी, तारिक इमरान, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,अमित सिंह,कुणाल षाड़ंगी,सूरज चौरसिया, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, रांची महानगर जिलाध्यक्ष के के गुप्ता, बलराम सिंह, वरुण साहू, मुकेश मुक्ता, संजय जयसवाल, लक्ष्मी कुमारी, अमिता भाटिया, शोभा यादव, सीमा पात्रा, ललित ओझा ,अजय जयसवाल, राफिया नाज़, उषा पांडे, रागिनी सिंह, मंजू लता, सांवरमल अग्रवाल, अजय राय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार
Can I simply say what a comfort to find someone that actually understands what theyre discussing on the net. You actually realize how to bring a problem to light and make it important. More and more people really need to read this and understand this side of your story. I was surprised that youre not more popular since you definitely possess the gift.