HindiNationalNewsSpecial Stories

भारतीय और विश्व इतिहास में 23 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1540: तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।

1555: सरहिंद में सिकन्दर सूरी को हराकर मुगल शासक हुमायूं दिल्ली पहुंचा।

1829: अमेरिका के विलियम आस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया, जिससे बाद में टाइपराइटर का विकास हुआ।

1856: तिलक, गणितज्ञ, दार्शनिक और राष्ट्रवादी बाल गंगाधर का जन्म हुआ।

1877: हवाई में पहली टेलिफोन और टेलिग्राफ लाईन बिछाई गई।

1881: अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक संघ ने खेल परिसंघ की स्थापना की। यह विश्व का सबसे पुराना खेल परिसंघ है।

1898: ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंदोपाध्याय का जन्म हुआ।

1903: मोटर कंपनी फोर्ड ने अपनी पहली कार बेची।

1906: स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का जन्म।

1920: ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नामकरण केन्या किया गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।

1927: मुंबई से रेडियो सेवा का नियमित प्रसारण शुरू हुआ।

1932: भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ।

1974: यूनान में सैन्य शासन का अंत और पूर्व प्रधानमंत्री कौन्सटैनटिन कारमनालिस को दोबारा सत्ता संभालने का न्यौता दिया गया।

1993: छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन 2001: मेघावती सुकर्णोपुत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।

2004: हिन्दी फिल्मों के कामेडी के बादशाह महमूद अली का निधन हुआ।

2005: मिस्र के शर्म-अल-शेख के रिजॉर्ट में हुए बम धमाकों में 88 लोगों की मौत।

2012: इराक में सिलसिलेवार हमलों में 103 लोगों की मौत।

2012: स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेविका लक्ष्मी सहगल का निधन 2014: ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत हो गई और 222 घायल हुए।

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *