HindiNationalNewsPolitics

न्याय यात्रा के समापन के साथ राहुल गांधी ‘शक्तिहीन’ हो गए : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कड़वा सच यह है, कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के साथ राहुल गांधी ‘शक्तिहीन’ हो गए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लब्बोलुआब ढाक के तीन पात! उप मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि शक्ति स्वरूपा से शुंम्भु और निशुम्भु लड़े थे, उनका हश्र क्या हुआ, यह कांग्रेस के बहादुरशाह को पता होना चाहिए।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि हमारी सरकार का प्रयास, हम गरीबी के खिलाफ युद्ध कर रहे हैं, हम गरीबी को परास्त करके के दम लेंगे, महिला सशक्तिकरण हमारी सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार बनी, इसलिए सभी काम अच्छे से हो रहे हैं!

उन्होंने अपने संदेश के जरिए बताया है कि अब तक 34 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में हर वर्ग का विकास हो रहा है। 12 करोड़ लोगों को इज्जत घर (शौचालय) देने का काम किया गया है और आयुष्मान योजना से स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हुई है, इसलिए अबकी बार 400 पार! फिर एकबार मोदी सरकार!विकसित भारत के लिए! तीसरी बड़ी इकॉनॉमी के लिए, किसान कल्याण के लिए, युवाओं को नए अवसर के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए… 400 पार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *