HindiJharkhand NewsNewsUncategorized

झारखंड : राज्य में सुरक्षा की गारंटी नहीं : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में अपराधियों की हिम्मत चरम पर है। आज जिस प्रकार मवेशी तस्करों ने रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी, उससे यही लगता है कि प्रतिबंधों के बावजूद तस्करी का बड़ा गिरोह काम कर रहा है ,जिसके लिए एक पुलिस पदाधिकारी की हत्या भी कोई बड़ी बात नहीं।

उन्होंने कहा कि जब राज्य में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षित करने के चक्कर में आज झारखंड की क्या दुर्दशा हो गई, अब किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द इन गिरोहों के सरगनाओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में बुधवार तड़के करीब तीन बजे पशु तस्करों ने महिला दारोगा संध्या टोपनो की पिकअप वैन से रौंदकर जान ले ली। संध्या टोपनो 2018 बैच की अधिकारी थीं। वह तुपुदाना में नियुक्त थीं।

(हि.स.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *